नई दिल्ली: सरकार ने आज कहा कि लगभग 7,737 भारतीय विदेशों में विभिन्न जेलों में कैद हैं. भारतीय दूतावास इन कैदियों की सजा पूरी होने पर उनकी वापसी के लिए उन्हें विमान का किराया मुहैया करा रहा है. लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक सवाल के लिखित जवाब में विदेश राज्यमंत्री जनरल वी. के. सिंह ने बताया कि मार्च 2015 से मार्च 2018 के दौरान 2,72,24,969 रूपये सहायता के तौर पर खर्च किए गए.

विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि 20 जुलाई तक विदेश मंत्रालय के पास उपलब्ध सूचना के मुताबिक विदेशों में विभिन्न जेलों में 7,737 भारतीय कैद हैं. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 7,737 कैदियों में 541 नेपाल में और 471 पाकिस्तान में कैद हैं.

एक अन्य सवाल के जवाब में विदेश राज्यमंत्री जनरल वी. के.सिंह ने कहा कि खाड़ी देशों में कैद भारतीयों की संख्या मई 2018 तक 4,604 थी. उन्होंने बताया कि 2017 में 13 देशों में 56 भारतीयों पर हमला किया गया.

वीडियो- संसद भवन में सांसदों को दिखाई गई पीएम मोदी पर बनी फिल्म 'चलो जीते हैं'

0 Comments