मुंबई: मुंबई के पास भिवंडी में 3 मंजिला इमारत गिरने से एक महिला की मौत हो गई है. महिला की उम्र 25 साल बताई जा रही है. राहत और बचाव कार्यों के दौरान करीब नौ लोगों को बचाया गया है. हादसा रात करीब आठ बजे हुआ था. हादसे के बाद एनडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन पुरा हो चुका है. इमारत गिरने के बाद मलबे के नीचे दबे पांच लोगों को एनडीआरएफ और चार लोगों को फायर ब्रिगेड के जवानों ने रेस्क्यू कर लिया, लेकिन एक 25 साल कि महिला खैरुनिसा इस्लाम सय्यद की मौत हो गई. यह बिल्डिंग सात साल पुरानी बताई जा रही थी. कल दोपहर इस बिल्डिंग की एक दीवार का हिस्सा गिरने के बाद यहां रहने वाले लोगों को बाहर निकाला गया था. एक साल पहले इस बिल्डिंग को को लेकर नोटिस भी दिया गया था. बावजूद लोग इसमें रह रहे थे. इलाके के विधायक एकनाथ शिंदे का कहना है कि बिल्डिंग के निर्माण में सही सामान प्रयोग नहीं करने पर बिल्डर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Maharashtra: Building was in a dilapidated state & was empty. It collapsed & fell on a nearby chawl, where some people were trapped. All have now been rescued, 1 person died. The situation is under control now: Mahesh Nalawade, NDRF on Bhiwandi building collapse pic.twitter.com/xIblibm9ZV
— ANI (@ANI) July 24, 2018
विधायक एकनाथ शिंदे का यह भी कहना है कि क्लस्टर डेव्हलपमेंट के माध्यम से बिल्डिंग का पुनर्विकास किया जायेगा. इसका निर्णय जल्द ही राज्य सरकार लेंगी. यह भी पढ़ें- मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र के 15 जिलों में प्रर्दशन, आज मुंबई बंद का एलान पीएम मोदी को रोकने के लिए मायावती या ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री बना सकती है कांग्रेस? शिवसेना का पीएम पर वार- बड़ी बड़ी रैलियों के लिए कहां से आता है पैसा? पाकिस्तान में आम चुनाव आज: इमरान-शाहबाज और बिलावल भुट्टो में टक्कर, देर रात तक आएंगे नतीजे

0 Comments