news

अहमदाबाद: गुजरात में खसरा-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान सवालों के घेरे में है. इस अभियान को लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये बच्चों की मौत का करण बन रहा है. हालांकि इस बात की पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन इस टीकाकरण अभियान को लेकर संदेह की स्थिति जरूर पैदा हो गई है. दरअसल गुजरात में अज्ञात कारणों से दो बच्चों की मौत हो गयी है जिसके बाद सरकार जांच कर रही है कि क्या इन मौतों का संबंध इस समय चलाये जा रहे खसरा-रूबेला (एमआर) टीकाकरण अभियान से है या नहीं. मृतक के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि मौत का कारण टीकाकरण का ‘प्रतिकूल असर’ है. हालांकि स्वास्थ्य अधिकारियों ने आरोपों का खंडन किया है. मृतकों की पहचान डिंपल माहेश्वरी (13) और मुकेश निनमा (सात) के रूप में की गयी है जो क्रमश : कच्छ और अरावली जिलों के रहने वाले थे.   एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने खिरसारा गांव में डिंपल माहेश्वरी की मौत की जांच का एक आदेश दिया है. साथ ही उन्होंने टीकाकरण और लड़की की मौत के बीच किसी तरह के संबंध होने से इंकार किया है. यह भी पढ़ें:  मराठा आरक्षण को लेकर महाराष्ट्र के 15 जिलों में प्रर्दशन, आज मुंबई बंद का एलान पीएम मोदी को रोकने के लिए मायावती या ममता बनर्जी को प्रधानमंत्री बना सकती है कांग्रेस? https://www.youtube.com/watch?v=FW2Zv4KPWRI

Post a Comment

0 Comments