1. महाराष्ट्र में 16% आरक्षण की मांग को लेकर मराठा समाज ने नवी मुंबई और ठाणे में भारी हंगामा किया. नवी मुंबई में पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हवाई फायरिंग की. मराठा आंदोलन में हिंसा के बाद सीएम फडणवीस ने शांति की अपील की. सीएम ने कहा, 'सरकार मराठा समाज से बातचीत के लिए तैयार है. सरकार आरक्षण की मांग को लेकर कटिबद्ध है, इस संदर्भ में जो कोर्ट में निर्णय आएगा उसके बाद सरकार आरक्षण देने पर फैसला लेगी.'https://bit.ly/2LlM5Fd

2. गुजरात की एक अदालत ने पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल को 2015 के विसनगर दंगा मामले में आज दोषी ठहराते हुए उन्हें दो साल कैद की सजा सुनाई. हालांकि बाद में इसी अदालत ने उन्हें जमानत दे दी. अदालत ने दो साल की सजा के साथ ही तीनों दोषियों पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया. मामले में अन्य 14 आरोपियों को सबूतों के आभाव में रिहा कर दिया गया.https://bit.ly/2uOhrde

3. पाकिस्तान में आज आम चुनाव के बाद अब वोटिंग की गिनती भी शुरु हो गई है. नवाज शरीफ के जेल जाने के बाद अब मुकाबला उनके भाई शाहबाज शरीफ, पूर्व क्रिकेटर इमरान खान और बिलावल भुट्टो के बीच है. आज मतदान के दौरान सुबह करीब 10.55 बजे क्वेटा की एन ए 260 निर्वाचन केंद्र पर बम ब्लास्ट हुआ. बम ब्लास्ट में करीब 34 लोगों की मौत हो गई जबकि 30 लोग घायल हो गए हैं.https://bit.ly/2A6N0Ef

4. जम्मू कश्मीर के पुलवामा में पोस्ट ऑफिस की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ बंकर पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया. उधर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों ने आज मुठभेड़ में दो लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के आतंकियों को मार गिराया.https://bit.ly/2OhnxuT

5. अब रेल यात्री अपने व्हाट्सएप पर ही ऑनलाइन जांच सकेंगे कि उनकी ट्रेन का लाइव स्टेटस क्या है, आने वाला स्टेशन कौन सा है और पिछला स्टेशन कौन सा था. अब इन जानकारियों के लिए रेलवे यात्रियों को 139 डायल करके मैसेज नहीं करना होगा ना ही अपने स्मार्टफोन में कोई थर्ड पार्टी एप डाउनलोड करना होगा. व्हाट्सएप पर मेक माई ट्रिप कॉन्टेक्ट को खोलें, ट्रेन नंबर टाइप करें और सेंड करें. ऐसा करते ही ट्रेन का क्या स्टेटस है ये मैसेज में आपके सामने होगा. https://bit.ly/2LOlc91

अन्य छोटी-बड़ी खबरों के लिए www.abpnews.in पर आपका स्वागत है. क्रिकेट से जुड़ी हर खबर के लिए www.wahcricket.com पर आएं.