news

नई दिल्ली: आम लोगों को बढ़ती महंगाई से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. आज फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई. दिल्ली में पेट्रोल 22 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 78 रुपये 52 पैसे प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 70 रुपये 21 पैसे प्रति लीटर की कीमत पर पहुंच गई. अन्य प्रमुख महानगरों में कोलकाता में पेट्रोल की कीमत में 21 पैसे और डीजल की कीमत में 28 पैसे की बढ़ोतरी की गई. आज शहर में 81 रुपये 44 पैसे प्रति लीटर पेट्रोल और 73 रुपये 6 पैसे प्रति लीटर डीजल बिक रहा है.

मुंबई में पेट्रोल आज 85 रुपये 93 पैसे प्रति लीटर और डीजल 74 रुपये 54 पैसे प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है. डीजल की कीमतों में वृद्धि के कारण महंगाई बढ़ सकती है, क्योंकि खाद्य और कृषि उत्पादों के परिवहन के लिए वाहनों में डीजल ही इस्तेमाल होता है.

Correction: Price of petrol in Mumbai at Rs 85.93/litre (increase* by Rs 0.21/litre) and price of Diesel at Rs 74.54/litre (increase* by Rs 0.30/litre). https://t.co/COgLzE14BV
— ANI (@ANI) August 31, 2018

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि और देश में परिवहन ईंधन पर ऊंचे उत्पाद शुल्क के कारण है. ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत इस समय लगभग 76.68 डॉलर प्रति बैरल है. पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर विपक्षी पार्टियां मोदी सरकार पर निशाना साध रही है. कांग्रेस का कहना है कि सरकार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वैट की कटौती करे.

अक्तूबर से 14% बढ़ सकते हैं नैचुरल गैस के दाम: सूत्र

Post a Comment

0 Comments