news

नागपुर: महाराष्ट्र के एक पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता ने ऐलान किया कि वो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक राम कदम की जीभ काट कर लाने वाले को इनाम देंगे. पूर्वी महाराष्ट्र के बुलढाना में आयोजित एक कार्यक्रम के वीडियो में कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सुबोध साओजी कथित रूप से यह कहते देखे जा सकते हैं कि कदम का बयान विधायक की गरिमा के हिसाब से ठीक नहीं है. उन्होंने कथित तौर पर कहा, ‘‘...और इसलिए मैं उनकी जीभ काटकर लाने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान करता हूं.’’

लड़की उठाने की बात कही थी प्रेम के लिए लड़की को 'अगवा' किये जाने का वादा करने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक राम कदम विपक्षी दलों के हमलों के बाद बैकफुट पर हैं. उन्होंने अपने बयान के लिए माफी भी मांग ली. आपको बता दें कि राम कदम ने अपना फोन नंबर सार्वजनिक करते हुए जनसभा में कहा था, "आपको कुछ भी चाहिए, तो मेरे पास आइए. अगर आप किसी लड़की को प्रपोज करते हैं और वो आपको मना कर देती है तो मैं 100 फीसदी आपकी मदद करूंगा."

उन्होंने आगे कहा था कि अपने परिवार के साथ लोग उनके पास आएं और कहें कि उन्होंने लड़की को स्वीकार कर लिया है. उसके बाद वो उस लड़की को लड़के के पास लेकर आएंगा.

विपक्षी ने कदम को 'रावण' कहा बावजूद इसके कि उन्होंने माफी मांगी ली, घाटकोपर से बीजेपी विधायक राम कदम के बयान की चौतरफा आलोचना हो रही है. विपक्षी दलों ने उन्हें 'रावण' करार दिया है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आवास के बाहर और घाटकोपर में पोस्टर लगाकर कदम को रावण के रूप में दिखाया.

देखें वीडियो

#WATCH: Former Maharashtra minister and Congress leader Subodh Savji says ‘I am announcing a Rs 5-lakh reward for anyone who chops off BJP MLA Ram Kadam’s tongue. I strongly condemn him saying girls should be abducted.' (06.09.18) pic.twitter.com/Y3h8AR7Vd1
— ANI (@ANI) September 7, 2018

ये भी देखें

Post a Comment

0 Comments