मुंबई: 24 फरवरी 2018 को दुबई के एक होटल के बाथरूम में श्रीदेवी की एक्सीडेंटली बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी. यह दिन बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका था. श्रीदेवी बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार के रूप में जानी जाती थीं. लेकिन जैसे ही उनकी मौत की खबर भारत पहुंची तो बॉलीवुड के साथ-साथ उनके फॉलोअर्स में भी सन्नाटा छा गया. उनके निधन की अचानक खबर से सेलेब्रिटीज को बड़ा झटका लगा. ऐसा ही कुछ आलिया भट्ट के साथ भी हुआ था.

ऑफिशियली ‘मणिकर्णिका’ डायरेक्टर बनीं कंगना रनौत? क्लैप बोर्ड पर लिखा गया नाम

दरअसल, आलिया 24 फरवरी 2018 को देर रात एक रेस्टोरेंट में खाना खा रही थीं. जैसे ही यह खबर आलिया को पता चली तो आलिया कुछ भी खा नहीं सकीं. यही नहीं आलिया की आंख से आंसूओं का गिरना भी बंद नहीं हुए. हाल ही में हुए एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने बताया कि श्रीदेवी की मौत की खबर उनके लिए बेहद खौफनाक थी.

आलिया ने बताया ‘उनका इस तरह दुनिया से अचानक चले जाना हर किसी की तरह मेरे लिए भी शॉकिंग था. मैं उस समय एक रेस्टोरेंट में थी जब मुझे उनकी मौत की खबर मिली. मैं कुछ खाने की स्थिति में नहीं थी. मैं बुरी तरह टूट चुकी थी और मेरा रोना भी बंद नहीं हो रहा था.’ आलिया ने ये भी बताया ‘श्रीदेवी की अंतिम यात्रा में जिस तरह भीड़ इक्ट्ठी हुई थी उसे देखकर यह कहने में कोई शक नहीं की वे देवी की तरह ही गईं. ये पल मेरे लिए बेहद इमोशनल था’.

अक्षय कुमार की 'GOLD' ने बनाया एक और रिकॉर्ड, सउदी अरब में रिलीज होने वाली बनेगी पहली बॉलीवुड फिल्म

जब आलिया को श्रीदेवी के हाथों से मिला बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

बता दें कि श्रीदेवी को आलिया भट्ट की एक्टिंग काफी पसंद थी. उन्होंने बीते साल आलिया को फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया था. यही नहीं श्रीदेवी ने कई बार आलिया की तारीफ भी की थी.

बर्थडे स्पेशल: पहली ही शॉर्ट फिल्म में पत्रलेखा को दिल दे बैठे थे राजकुमार, दिलचस्प है इनकी LOVE STORY

अगर आलिया के हालिया काम की बात करें तो वे इन दिनों बुल्गारिया में ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त चल रही हैं. इस फिल्म में उनके अपोजिट रणबीर कपूर दिखाई देंगे. यह फिल्म 2019 में रिलीज होगी. इसके साथ ही इस मूवी की शूटिंग के दौरान आलिया-रणबीर एक-दूसरे से प्यार कर बैठे हैं.

0 Comments