सिलीगुड़ी: उत्तरी बंगाल के सिलीगुड़ी में होटल के एक कमरे में टेलीविजन अभिनेत्री पायल चक्रवर्ती को रहस्यमय परिस्थितियों में फांसी पर लटकता हुआ पाया गया. दक्षिण कोलकाता की निवासी पायल ने कई टेलीविजन सीरियलों और वेब सीरिज में अभिनय किया था.

सिलीगुड़ी में पुलिस कमिश्नरी के उपायुक्त गौरव लाल ने बताया कि पायल का शव बुधवार को सुबह होटल के कमरे में पंखे पर लटकता हुआ पाया गया. वह एक दिन पहले होटल में आयी थीं.

लाल ने बताया कि पुलिस ने 38 साल की अभिनेत्री को मृत पाया. वह हाल में अपने पति से अलग हुई थीं और उनका दो साल का एक बेटा है.

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला लगता है, लेकिन पुलिस अन्य आशंकाओं से इंकार नहीं कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरी बंगाल मेडिकल कॉलेज और अस्पताल भेज दिया गया है.

होटल के कर्मचारी अरूण देव ने बताया कि अभिनेत्री ने मंगलवार की रात होटल के कर्मियों से कहा था कि वह अगले दिन गंगटोक चली जायेंगी. उन्होंने कहा था कि उन्हें परेशान ना किया जाये. अभिनेत्री ने कमरे को अंदर से बंद कर लिया था और रात के खाने का भी ऑर्डर नहीं किया था.

उन्होंने बताया कि सुबह दरवाजा खटखटाने के बाद कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. उनके पिता प्रबीर गुहा के अनुसार पायल ने उन्हें बताया कि वह रांची जा रही है. वह नहीं बता सकते कि पायल सिलीगुड़ी में क्या कर रही थी.

ये भी पढ़ें:

ट्रोल करने वालों से परेशान हुईं 'दयाबेन', दी ये आखिरी चेतावनी

'नागिन 3' की कहानी में आएगा ये नया मोड़, चैनल ने जारी किया नया प्रोमो

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की 'नायरा' बनी 'पटियाला बेब्स' का हिस्सा

तारक मेहता का उलटा चश्मा: इस वजह से बढ़ने वाली हैं गोकुलधाम सोसाइटी की मुश्किलें

0 Comments