news

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की कैलाश मानसरोवर यात्रा कल से जारी है. देर रात खबर आई की राहुल नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे हैं. नेपाली मीडिया के अनुसार, कांग्रेस प्रमुख दोपहर करीब दो बजे काठमांडू हवाई अड्डे पर उतरे और एक होटल में चले गए. राहुल गांधी उस दिन नेपाल पहुंचे हैं जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चौथे बिम्सटेक सम्मेलन में भाग लेने के बाद स्वदेश लौट गए हैं.

राहुल ने कल यात्रा पर रवाना होने से पहले एक बेहद खूबसूरत तस्वीर के साथ संस्कृत में श्लोक ट्वीट किया. उन्होंने कहा, “ॐ असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, मृत्योर्मामृतम् गमय, ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति:”

ॐ असतो मा सद्गमय। तमसो मा ज्योतिर्गमय। मृत्योर्मामृतम् गमय। ॐ शान्ति: शान्ति: शान्ति: ॥ pic.twitter.com/hSSLfdwDjq
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 31, 2018

राहुल का विमान कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गया था, जिसके बाद अप्रैल में उन्होंने इस तीर्थयात्रा पर जाने की इच्छा जताई थी. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बताया कि इस तीर्थयात्रा का उद्देश्य देश और उसके लोगों की समृद्धि और सफलता के लिए भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना है. यह यात्रा करीब 12 दिन में पूरी होगी.

वहीं बीजेपी ने राहुल की तीर्थयात्रा पर सवाल उठाए हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल चाहते थे कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए रवाना होते समय चीनी राजदूत उन्हें पारंपरिक रूप से विदा करें. साथ ही, उन पर ‘‘चीनी प्रवक्ता’’ की तरह हर जगह चीन के लिए बोलने का आरोप भी लगाया. बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस से जानना चाहा कि किस नेता और अधिकारी से राहुल अपने पसंदीदा देश चीन की यात्रा के दौरान मुलाकात करेंगे.

पात्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष के चीन कनेक्शन के बारे में पूछते हुए कहा, ‘‘आप राहुल गांधी हैं ना कि चाइनीज गांधी. चीनी राजदूत एक गैर चीनी व्यक्ति को क्यों विदा करना चाहते हैं ? ऐसा कोई प्रोटोकॉल नहीं है.’’ उन्होंने पूछा, ‘‘ये रिश्ता क्या कहलाता है?’’

वहीं, सुरजेवाला ने पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि बीजेपी यात्रा में ‘‘अड़चनें’’ पैदा करने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसा करके वह भगवान शिव का कोपभाजन बन रही है. उन्होंने कहा, ‘‘हतोत्साहित प्रधानमंत्री और परेशान भाजपा ने महा कैलाश की राहुलजी की धार्मिक यात्रा का मजाक उड़ा कर अपनी संकुचित-घृणित मानसिकता दिखाई है. भाजपा द्वारा इस पवित्र यात्रा को ‘‘हनीमून पर्यटन’’ बताना हिंदुओं की आस्था और मान्यता पर निंदनीय हमला है.’’

Post a Comment

0 Comments