मुंबई: अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की मच अवेटेड फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ का ट्रेलर रिलीज़ कर दिया गया है. ट्रेलर काफी शानदार है और परिणीति और अर्जुन की जोड़ी भी. दोनों सितारे दूसरी बार साथ नज़र आ रहे हैं. इससे पहले फिल्म ‘इशकजादे’ में दोनों ने पहली बार स्क्रीन शेयर किया था.

फिल्म का ट्रेलर काफी सॉफ्ट फील करवाता है. फिल्म पंजाब की पृष्ठभूमि पर आधारित है. ट्रेलर देखकर पता लग रहा है कि इसकी कहानी लड़कियों की आज़ादी और एक लड़के के प्यार वापस हासिल करने के इर्द गिर्द घूमती है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि परिणीति शादी के बाद अपनी आजादी की तलाश में इंग्लैंड चली जाती हैं और उन्हें वापस लाने अर्जुन भी वहां पहुंच जाते हैं.

ट्रेलर में पंजाब की खूबसूरती के साथ साथ इंग्लैंड के भी मनमोहक दृश्यों को जगह दी गई है. फिल्म का निर्देशन विपुल अमृतलाल शाह ने किया है और प्रोड्यूज़ भी वही कर रहे हैं. इसे लिखा है सुरेश नायर और रितेश शाह ने.

इससे पहले फिल्म के सितारों ने इसके ट्रेलर की रिलीज़ की तारीख को लेकर काफी मज़ाक किया. अर्जुन ने इसकी रिलीज़ की तारीख 7 सितंबर कहा था जबकि परिणीति ने 10 सितंबर बताया था. हालांकि दोनों की तारीख झूठी ही निकली और ट्रेलर 6 सितंबर को ही रिलीज़ कर दिया गया.

यहां देखें ट्रेलर...
https://youtu.be/V4tcaoNlcRo

0 Comments