मुंबई: दूसरी बार पिता बनने के एक दिन बाद गुरुवार को अभिनेता शाहिद कपूर का ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया. शाहिद कपूर के आधिकारिक ट्विटर पेज पर तुर्किश हैकर ग्रुप एय्येलदिज टीम का सिलसिलेवार ट्वीट देखा गया. एक पोस्ट में शाहिद कपूर स्टारर 'पद्मावत' में अलाउद्दीन खिलजी के चित्रण की निंदा की गई है. रणवीर सिंह ने खिलजी की भूमिका निभाई थी.

शाहिद कपूर ने बाद में इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए स्पष्ट किया कि उनका अकाउंट हैक कर लिया गया है.

उन्होंने लिखा, "दोस्तों मेरा इंस्टाग्राम और ट्विटर हैक कर लिया गया है.अभी इंस्टाग्राम अकाउंट को ठीक कर लिया गया है और मेरी टीम ट्विटर पर भी काम कर रही है. इसलिए कृपया समझें, यह मैं नहीं हूं और किसी भी संवाद से बचें."

गौरतलब है कि शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने बीती रात खार के हिंदूजा अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया. शाहिद पहले से ही एक बेटी के पिता हैं. उनकी दो साल की बेटी का नाम मीशा है.

0 Comments