लखनऊ: एबीपी न्यूज़ का 'हिंदुस्तान शिखर समागम 2018' शो शुरू हो चुका है. आज इस कार्यक्रम में सियासी दिग्गज के साथ-साथ बॉलीवुड की हस्तियां जुड़ रहे हैं. कार्यक्रम में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आगामी चुनावों में बीजेपी को जीत से कोई नहीं रोक सकता है. उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार के कामों से डरा हुआ है और इसलिए एक साथ आने की बात कर रहे हैं लेकिन उनके पास नेता कौन है?

वहीं शिखर समागम में पहुंचे उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज राज बब्बर ने कहा कि आज देश परेशान है. पेट्रोल-डीजल की कीमत आसामान छू रही है. 80 रुपये से ऊपर इसकी कीमत पहुंच चुकी है. डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है. रेप की वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है.

आज दिन भर चलने वाले कार्यक्रम में गृहमंत्री राजनाथ सिंह, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राज बब्बर भी शिरकत करेंगे. जहां देश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों पर राय रखेंगे और उनसे बातचीत की जाएगी. वहीं बॉलीवुड जगत से अभिनेता अजय देवगन, काजोल रवीना टंडन और इम्तियाज अली कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Live Hindustan Shikhar Samagam 2018

11:19 AM: राहुल गांधी के संस्कृत श्लोक पर राज बब्बर ने कहा कि जब हम अराध्य को मानते हैं तो दिल से संस्कृत का श्लोक निकलता है.

11:15 AM: कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि राफेल घोटाले पर बड़े पैमाने पर घोटाला हुआ है. अंबानी को फायदा पहुंचाया गया.

11:12 AM: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार और इस्तीफे पर कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि हमें इस्तीफा दे देना चाहिए था. हमें दिया भी लेकिन नेतृत्व ने स्वीकार नहीं किया.

11:10 AM: जो संविधान को नहीं मानता है वो भारत माता का पुत्र नहीं हो सकता है. हमें सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए: राज बब्बर

#शिखरसमागम में @dibang के साथ यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर LIVE https://t.co/MD8whQnzun
— ABP न्यूज़ हिंदी (@abpnewshindi) September 1, 2018

11:05 AM: कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा कि महागठबंधन देश को बचाने के लिए है. जिनको इस देश से प्यार है वो सभी एक साथ आगामी चुनाव में आएंगे. देश का वोटर तय करेगा की विपक्ष का प्रधानमंत्री कौन होगा. हां कांग्रेस को मौका मिला तो राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री होंगे.

11:00 AM: राज बब्बर ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूत हो रही है. हम देश के मौजूदा हालात को लगातार उठाते रहे हैं.

10:55 AM: जीडीपी के आंकड़ों के बावजूद किसान आत्महत्या कर रहे हैं, बेरोजगारी बढ़ गई है, लोग परेशान हैं: राज बब्बर

10:52 AM: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष राज बब्बर ने केंद्र की मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- आज पेट्रोल-डीजल की आसामान छू रही है. 80 रुपये से ऊपर इसकी कीमत पहुंच चुकी है. डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हो रहा है. रेप की वारदातों में बढ़ोतरी हो रही है.

10:45 AM: योगी आदित्यनाथ ने मदरसा को लेकर हुए विवादों पर कहा- सभी को सामान शिक्षा मिलनी चाहिए, आज आधुनिक शिक्षा जरूरी है.

10:41 AM: राम मंदिर के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने कहा लोगों को आशावादी होना चाहिए. प्रभु राम का कार्य है और इसकी तिथि राम जी ही तय करेंगे. जो होना है वो होकर रहेगा उसे कोई टाल नहीं सकता.

10: 38 AM: बीजेपी जाति कार्ड नहीं खेलती. विकास समाज की आवश्यकता है. इसके बगैर सरकार की कोई पहचान नहीं हो सकती. जिन्होंने विकास और सुशासन के बारे में सोचा नहीं वो जाति के आधार पर समाज को विभाजित करने का काम कर रहे हैं.

10:35 AM: हमने हर जिले को गोशाला के लिए पैसे दिये हैं ताकि आवारा जानवरों को रखा जाए. हम विकास का काम तेजी से कर रहे हैं.

10:33 AM: रेप की बढ़ती वारदातों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है लेकिन ये सिर्फ कानून का नहीं सामाजिक नैतिकता का भी मामला है. समाज को भी सजग होना पड़ेगा. देवरिया की घटना की तुलना बिहार के मुजफ्फपुर की घटना से करना ठीक नहीं.

10: 30 AM: योगी आदित्यनाथ ने एनकाउंटर पर उठ रहे सवालों पर कहा- हम जब सत्ता में आए तो गुंडा राज था. हर जगह अपराध था, हमेशा दंगे होते थे. पुलिस कर्मियों को गोली मार दी जाती थी. हमने उसके बाद पुलिस अधिकारों से कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करें. जहां भी एनकाउंटर में गड़बड़ी हुई मैंने पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की.

10:27 AM: मुजफ्फरनगर दंगा मामले में दर्ज केस की वापसी की खबर पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार को केस वापस लेने का कोई अधिकार नहीं है. समाजवादी पार्टी ने तो आतंकियों के खिलाफ दर्ज केस वापस लिए थे. हम 20 हजार गलत केस को वापस ले रही है.

10: 25 AM: CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मॉब लिंचिंग के लिए बूचड़खाना जिम्मेदार है, जिसे हमने बंद कर दिया है. किसी भी अपराध को ठीक नहीं ठहराया जा सकता है और इसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे.

10:20 AM: हमने सेवा के लिए सरकार बनाई है और केंद्र सरकार-राज्य सरकार इसी मकसद से काम कर रही है: CM योगी आदित्यनाथ

10:18 AM: योगी आदित्यनाथ ने किसानों की बदहाली पर कहा कि हमने सरकार बनते ही किसानों के लिए बड़े फैसले लिए. हमने किसानों का कर्ज माफ किया. मोदी सरकार ने मुद्रा लोन जैसी योजनाएं शुरू की.

10:15 AM: महागठबंधन राहुल गांधी को नेता मानने के लिए तैयार नहीं है- योगी आदित्यनाथ

10:13 AM: सीएम ने कहा कि महागठबंधन के पास कोई नेता नहीं है, साथ मिलकर चुनाव लड़ने को तैयार हैं लेकिन नेता का नाम नहीं बता रहे हैं. उनके पास नेता कौन है?

10:10 AM: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- बीजेपी को आगामी चुनावों में जीत से कोई नहीं रोक सकता

10:05 AM: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिंदुस्तान शिखर समागम 2018 में पहुंचे.

10:00 AM: एबीपी न्यूज़ का 'हिंदुस्तान शिखर समागम 2018' शो शुरू.

0 Comments