<p style="text-align: justify;"><strong>नई दिल्ली:</strong> आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा है कि वह अपने बच्चों का एडमिशन दिल्ली सरकार के एक स्कूल में कराएंगे जिससे लोगों के मन में इन संस्थानों को लेकर पूर्वाग्रह दूर हो सके. खान ने कहा कि वह ओखला विधानसभा क्षेत्र के जोगा बाई इलाके में स्थित सरकारी स्कूल में कल अपने दो बच्चों का एडमिशन कराएंगे.</p> <p style="text-align: justify;">अमानतुल्लाह ने कहा, मैं कल जोगा बाई सरकारी स्कूल में अपने बेटे अनस खान का नौवीं में और बेटी ताहोरा का छठी कक्षा में एडमिशन कराउंगा. उनके बच्चे अभी हमदर्द पब्लिक स्कूल में पढ़ रहे थे.</p> <p style="text-align: justify;">आप विधायक ने कहा, मेरा मानना है कि मेरे बच्चों को सरकारी स्कूल में अच्छी शिक्षा मिलेगी. खान ने कहा कि उनके इस कदम का उद्देश्य है कि लोग दिल्ली के सरकारी स्कूलों के खिलाफ अपने पूर्वाग्रहों को छोड़ने के लिये प्रेरित हों. उन्होंने कहा, सरकारी स्कूलों में काफी बदलाव हुये हैं. आधारभूत संरचना में कई गुना सुधार हुआ है और कुल मिलाकर गुणवत्ता में सुधार हुआ है.</p>


0 Comments