news

नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के मंडावली क्षेत्र में तीन बहनें मृत पायी गयीं और प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का संकेत है कि उनकी मौत भुखमरी से हुई. इसके बाद दिल्ली सरकार ने मामले में एक मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया. दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर बताया कि दिल्ली सरकार ने मामले में एक मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है. इसके साथ ही सिसोदिया ने कहा कि कल वह खुद मंडालवी जाएंगे. मरने वाली लड़कियों की उम्र दो, चार और आठ साल थी और कल उन्हें दोपहर करीब एक बजे उनकी मां और एक मित्र अस्पताल लेकर आये थे. अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को उनकी मौत के बारे में जानकारी दी.

I shall go to the house in Mandavali tomorrow morning where this incident took place. https://t.co/2GVbmm8MDw
— Manish Sisodia (@msisodia) July 25, 2018

एसीपी ईस्ट दिल्ली पंकज सिंह ने बताया कि जीटीबी अस्पताल में चिकित्सकों के एक बोर्ड ने दोबारा परीक्षण किया. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार लड़कियों की मृत्यु 'कुपोषण या भुखमरी और उसकी जटिलताओं के चलते हुई.' पुलिस ने बताया कि एक फोरेंसिक टीम ने उस जगह का निरीक्षण किया जहां परिवार रह रहा था और उन्हें वहां से दस्त के इलाज में इस्तेमाल दवाओं की बोतलें और दवाएं मिलीं. लड़कियों का पिता श्रमिक के रूप में काम करता था और वह कल से लापता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वह काम की तलाश में गया है और कुछ दिनों में लौट आएगा. पुलिस ने बताया कि लड़कियों के शवों पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं.

शुरू में यह प्राकृतिक मौत का एक मामला लगा लेकिन दवाओं की बोतलें मिलने के बाद पुलिस यह सुनिश्चित करना चाहती है कि लड़कियों की मौत में कोई साजिश नहीं है. स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार गत शनिवार को क्षेत्र में आया था और उनका उनके साथ अधिक संवाद नहीं था.

लड़कियों का पिता पहले किराये पर एक रिक्शा चलाता था लेकिन वह कुछ दिनों पहले रिक्शा चोरी हो गया जिसके बाद एक मित्र परिवार को इस क्षेत्र में लेकर आया और उसी ने उन्हें अपने आवास में शरण दी थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़ी पुत्री कल स्कूल गई थी. पुलिस इसकी जांच कर रही है कि वह अचानक बीमार कैसे हो गई.

पुलिस ने बताया कि वह इस मामले की सभी कोणों से जांच कर रही है जिसमें लड़कियों के कुपोषण से मरना शामिल है. लड़कियों के पिता का जो मित्र लड़कियों की मां के साथ अस्पताल आया था उसने पुलिस को बताया कि बच्चों की तबीयत खराब थी और वह उन्हें अस्पताल ले गया था. लड़कियों की मां की ‘‘दिमागी हालत’’ ठीक नहीं है और उसने पुलिस को बताया कि उसे नहीं पता कि उसकी पुत्रियों को क्या हुआ और उनकी मौत कैसे हुई.

Post a Comment

0 Comments