नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अमेरिकन सिंगर निक जोनास से गुपचुप सगाई को लेकर काफी सुर्खियों में हैं. ऐसे में अब प्रियंका ने निक को ससेक्स के ड्यूक प्रिंस हैरी और डचेस मेगन मर्केल से मिलवाया है. प्रियंका मेगन मर्केल की काफी अच्छी दोस्त हैं. पिछले दिनों मेगन मर्केल और प्रिंस हैरी की शादी की शामिल होने वाली प्रियंका एकमात्र भारतीय अभिनेत्री थीं.

11 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड निक से प्रियंका ने की सगाई, देखिए अब तक की सबसे Romantic Photos

बताया जा रहा है कि प्रियंका और निक गन मर्केल और प्रिंस हैरी के घर पर ही उनसे मिलने के लिए गए थे. यहां पर प्रियंका ने निक का परिचय दोनों से करवाया. वेबसाइट 'यूएसमैगजीन डॉट कॉम' के मुताबिक, अमेरिकी टीवी शो 'क्वाटिको' की अभिनेत्री और 'चेन्स' गीत के गायक ने यहां शाही जोड़े के घर पर कुछ खुशगवार समय बिताए, उसी सप्ताह निक ने प्रियंका को प्रपोज किया था.

पहली नजर में 11 साल बड़ी देसी गर्ल को दिल बैठे थे निक जोनास, बेहद दिलचस्प है इनकी Love Story

प्रियंका और मेगन में अच्छी दोस्ती है और कई बार दोनों साथ में अच्छा समय बिता चुकी हैं. अमेरिकी मीडिया में भी शुक्रवार को इस जोड़े की सगाई की खबरें आईं. वहीं, बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर ने फिल्म 'भारत' से प्रियंका के अलग होने की बात कहकर अभिनेत्री के सगाई कर लेने का संकेत दिया. ऐसे में फैंस को अब काफी बेसब्री से इंतजार है कि प्रियंका खुद इस गुड न्यूज़ का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करें. (एजेंसी इनपुट)

0 Comments