news

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. जिसकी वजह से राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भारी जाम लगा है. कई सड़कों पर लोग घंटों से फंसे हैं. एनएच-24, गाजीपुर मुर्गा मंडी, खजूरी चौक, मोदी मिल फ्लाइओवर के पास जाम है. वहीं गीता कॉलोनी से पुश्ता रोड, सूरजकुंड से प्रहलाद पुर और मयूर विहार फेज-2 सबवे पर भारी जाम लगा है.

Heavy Rain in Delhi NCR Live Updates
# लाल कुआं से बदरपुर के बीच सड़क पर जलभराव, लगा भारी जाम. # रफी मार्ग, संसद मार्ग, अशोक रोड और राजेंद्र प्रसाद रोड पर भारी ट्रैफिक की वजह से रायसीना मार्ग बंद किया गया. # भारतीय मौसम विभाग ने कहा,  दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी. # सुबह 8.30 बजे तक दिल्ली में 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. # सरिता विहार अंडर पास में भारी जलभराव, ट्रैफिक बुरी तरह प्रभावित. # भारी बारिश की वजह से मेट्रो सेवा में देरी # गणेश नगर चौक, अली गांव रेड लाइट, आरटीआर टी प्वाइंट, और जेएलएन मार्क पर जलभराव. लंबा जाम लगा.

Traffic Alert
Traffic is affected at Ganesh Nagar Chowk, Ali Village Red Light, RTR T-Point & Zakir Hussain College on JLN Marg due to water logging. Kindly avoid these stretches. — Delhi Traffic Police (@dtptraffic) July 26, 2018
# आनंद पर्वत, मुंडका रेड लाइट के पास भारी जाम लगा है. # भारी बारिश की वजह से R/A लोनी, आइरन ब्रिज, तिकोना पार्क, वेलकम कट और लालकिला के हनुमान मंदिर के पास लगा भारी जाम. # 11 मूर्ति, जगतपुरी रेड लाइट से कड़कड़डूमा कोर्ट की ओर जाने वाली सड़क पर जलभराव, लगा जाम # सराय काले खां से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर लगा जाम. # बदरपुर से आश्रम की ओर जाने वाली सड़क पर भारी जाम. अली गांव के पास सड़क पर भरा पानी. # द्वारका मोड़ से रोड नं 201 पर लगा भारी जाम. लोग घंटों से फंसे हैं. # गाजियाबाद के वसुंधरा में भारी बारिश से बही सड़क.

#WATCH Road caves in Vasundhara area of Ghaziabad following heavy rains in the area. pic.twitter.com/syZlNGszrM
— ANI UP (@ANINewsUP) July 26, 2018
# गाजियाबाद के कई इलाके में जलभराव
उत्तर प्रदेश उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और राज्य के अन्य जिलों में पिछले 24 घंटों से रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और रिमझिम बारिश होती रहेगी. इससे तापमान में भी गिरावट आएगी. मौसम का यही रुख इस सप्ताह के अंत तक बना रहेगा.

उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी गुप्ता के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और रिमझिम बारिश होगी. इससे तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की उम्मीद है. चक्रवाती परिस्थति का निर्माण होने से 27 के बाद और तेज बारिश होने की उम्मीद है. इससे लोगों को गर्मी व उसम से राहत मिलेगी. गुप्ता ने बताया कि मौसम विभाग की ओर से 27 जुलाई के बाद एक दर्जन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है.

मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. लखनऊ के अतिरिक्त गुरुवार को बनारस का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21 डिग्री, इलाबााद का 23 डिग्री, झांसी का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Post a Comment

0 Comments