news

नई दिल्ली: अंतरिक्ष में भारत की बहुत बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने चंद्रयान- 1 को मिले उस डेटा की जानकारी पर मुहर लगाई है जिसमें चांद पर बर्फ मिलने की बात थी. भारत के उपग्रह चंद्रयान- 1 ने ही चांद पर बर्फ होने की खबर दी थी.

नासा ने खोजा था चंद्रयान भारत के उपग्रह चंद्रयान वन को 10 साल पहले अंतरिक्ष में भेजा गया था. पिछले साल मार्च में ही नामा ने चंद्रयान- 1 को खोज निकाला था. लॉन्च होने के बाद ये उपग्रह आठ साल तक अंतरिक्ष में कहीं गुम हो गया था.

चांद की सतह पर बहुत ज़्यादा मात्रा में बर्फ है नासा के ऐडमिनिस्ट्रेटर ब्राइडेनस्टीन ने कहा, "हमें पता है कि चांद की सतह पर बहुत ज़्यादा मात्रा में बर्फ है." मंगलवार को रायटर्स के साथ इंटरव्यू के दौरान ब्राइडेनस्टीन ने कहा कि हमें चाद पर बर्फ होने के जानकारी उस डेटा से मिली जो भारत के चंद्रयान ने इक्ट्ठा किया था.

भेजा जा सकता है मैन मिशन इस ताज़ा जानकारी के बाद नासा चांद पर ऐसा स्पेस मिशन भेजने का प्लान बना रहा है जिसमें इंसान शामिल होंगे. इन्हीं के जरिए इस बात को और पुख्ता किया जाएगा कि बर्फ मिलने के बाद चांद पर और क्या संभावनाएं हैं.

पहली बार कंफर्म हुई है बर्फ मिलने की बात ये पहली बार है जब चांद की सतह पर बर्फ होने की बात पर वैज्ञानिकों ने मुहर लगाई है. चांद के पोलर क्षेत्र में भारी मात्रा में बर्फ होने की बात कही गई है. हालांकि, ये भी कहा गया है कि अभी इस बारे में बहुत अध्ययन किए जाने की ज़रूरत है.

हर खबर 10 मिनट: फटाफट अंदाज में देखिए सुबह की बड़ी खबरें

Post a Comment

0 Comments