मुंबई: मुंबई के परेल इलाके में स्थित क्रिस्टल टावर की 12वीं मंजिल पर आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई. वहीं अब तक कम से कम 25 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. आग बुझाने के लिए मौके पर 20 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद है. मकान में फंसे लोगों को क्रेन की मदद से उतारा जा रहा है. इस दौरान घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केईएम अस्पताल ने कहा, ''16 लोगों को अस्पताल लाया गया है, इनमें से दो लोगों की मौत हो गई. अन्य की स्थिति स्थिर है.''
क्रिस्टल टावर में सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लगी थी. मुंबई दमकल विभाग के प्रमुख पीएस रहांगदले ने बताया कि आग लगने के कारण उठा धुंआ तेजी से फैला और इमारत में रहने वाले लोग सीढ़ियों आदि पर फंस गये. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश जारी है.

#UPDATE: 20 fire tenders rushed to Crystal Tower near Hindmata Cinema in Parel where fire broke out on 12th floor of the tower. No casualties reported till now. People trapped inside being rescued using cranes.Some people taken to hospital after rescue.Rescue operation on.#Mumbai pic.twitter.com/VDLuYdDIqE
— ANI (@ANI) August 22, 2018

इस मंजिल पर लोग अभी फंसे हुए हैं. दमकल कर्मी लगातार उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं. आग लगने के कारणों का पता अभी नहीं चल सका है. आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट हो सकती है. इस घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है.

0 Comments