देहरादून: उत्तर भारत के तमाम इलाकों में बारिश और बाढ़ का कहर जारी है. उत्तराखंड में देहरादून के पास सौंग नदी कहर बरपा रही है, रायवाला में 200 से ज्यादा फंसे लोगों को निकालना बचाव टीम के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है. देहरादून के पास रायवाला में गौरीमाफी गांव के लोग रस्सी के जरिए रेस्क्यू से नाराज हो गए और बचाव कार्य बंद करवा दिया जिसके बाद वो सिर्फ राफ्ट से रेस्क्यू पर अड़ गए.

राफ्टा की तुलना में रस्सी सुरक्षित रायवाला में बचाव के काम में जुटी टीम का कहना है कि रस्सी के जरिये रेस्क्यू से लोग डरें नहीं क्योंकि ये बेहद सुरक्षित तरीका है. आगे कहा गया कि राफ्ट से रेस्क्यू में राफ्ट पलटने का खतरा होता है. रायवाला के गौरीमाफी गांव में सौंग नदी का रुख बदलने के लिए एक और दीवार तोड़ने की कोशिश में जेसीबी मशीन बाढ़ के पानी में उतरी गई. लेकिन इससे कोई खास कामयाबी नहीं मिली. उत्तराखण्ड में नैनीताल के पास गदरपुर में सरकारी माध्यमिक स्कूल समेत कई स्कूलों में पानी भर गया है.

फिसला विधायक का पैर, बारिश का चौतरफा कहर उत्तराखंड के देहरादून के बिंदाल में बाढ़-बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे विधायक गणेश जोशी का पैर फिसला गया. उन्हें बड़ी मुश्किल से उठाकर बाहर निकाला गया. वहीं, उत्तराखंड के देहरादून में कांवड़ यात्रा के रास्ते में बरसाती नालों में अचानक पानी बढ़ा आ गई. मौसम विभाग ने लोगों को नदी-नालों के करीब जाने से मना किया है. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री हाइवे 17 दिन बाद भी नहीं खुल पाया. त्रिखाली पैदल मार्ग पर बनाया लकड़ी का पुल भी लगातार बारिश से बहा. जान हथेली पर रखकर सफर कर रहे हैं यात्री.

यूपी भी पानी-पानी यूपी के बहराइच में भारी बारिश से सरयू, घाघरा और राप्ती नदियां खतरे के निशान से ऊपर. बहराइच में सरयू नदी के गोलवाघाट पर मरी माता के मंदिर में बाढ़ का पानी घुस गया जिसकी लजह से पूरा मंदिर जलमग्न हो गया. यूपी के रायबरेली जिले में बाढ़ से कई गांव जलमग्न हो गए जिसकी वजह से तमाम परिवार बेघर हो गए. गंदे पानी से बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गई है.

रायबरेली की सई नदी में उफान से कई गांवों में पानी भर गया है. एनडीआरएफ की टीम लोगों की मदद में जुटी हुई है. यूपी के रायबरेली शहर के महानंदपुर मोहल्ले में एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ में फंसे कई लोगों को बाहर निकाला. यूपी के हरदोई में भारी बारिश ने सड़कों का हाल बिगाड़ दिया है. प्रमुख सड़कों पर 8-10 फुट के गड्ढे हो गए हैं जिसकी वजह से किसी भी वक्त बड़ा हादसा हो सकता है.

बिहार में बारिश का कहर बिहार के सारण में लगातार बारिश से सड़कों पर पानी भर गया है. मशरख के स्टेशन रोड पर दुकानें पानी में डूब गई हैं. वहीं, झारखंड के जमशेदपुर में बारिश की वजह से लोगों का बुरा हाल है और कई इलाकों में एक मंजिल तक पानी भर गया है.

बंगाल का हाल बेहाल इस बीच भारी बारिश के बाद बाढ़ की वजह से पश्चिम बंगाल के बांकुरा में घर ने ही जल समाधि ले ली. प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति को देखते हुए घर को पहले ही खाली करा लिया था. भारी बारिश के कारण बांकुरा, झारग्राम और पुरुलिया में पानी भर गया है. हावड़ा जिले के घुसुरी में बारिश से परेशान लोगों ने जीडी रोड जाम किया.

हिमाचल में बारिश से तबाही हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में लगातार बारिश से भारी नुकसान हुआ है. नेशनल हाइवे पर जगह-जगह जमीन खिसक गई है. सिरमौर में बारिश से फसलों को भी नुकसान हुआ है. कई जगहों पर मकान गिरने का सिलसिला जारी है. राजधानी शिमला में भारी बारिश के बाद जगह-जगह रास्ते बंद होने से लोग परेशान है.

देखें, टॉप 10 न्यूज़ बुलेटिन का वीडियो

0 Comments