नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां विवेक विहार थाना इलाके में स्थित एक प्राइवेट स्कूल के चौथी क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है. आरोप स्कूल में ही पढ़ने वाले तीन नाबालिग छात्रों पर है. जानकारी के मुताबिक, चौथी क्लास में पढ़ने वाला पीड़ित छात्र स्कूल में छुट्टी होने के बाद जब अपनी स्कूल बस में बैठता था उस वक्त स्कूल में पढ़ने वाले तीन नाबालिग छात्र उससे ज्यादती और घिनौनी हरकत किया करते थे.

आरोपी छात्रों ने 2 से 3 बार पीड़ित छात्र के साथ वारदात को अंजाम दिया. आरोप है कि छात्र ने अपनी आप बीती जब स्कूल बस में जाने वाली टीचर को बताई तो उसने छात्र की बात को गंभीरता से नहीं लिया.

Delhi: Case registered under POCSO Act against three male students in Vivek Vihar police station after another student accused them of molesting him in the school bus
— ANI (@ANI) August 7, 2018

एफआईआर के मुताबिक, आरोपी नाबालिग छात्र पीड़ित छात्र के अंगों को गलत नियत से छुआ करते थे. जिससे छात्र काफी घबरा गया था और उसने अपने आप को घर के कमरे में बंद भी कर लिया था. आरोप है कि अपने बेटे के साथ हुई घिनोनी हरकत की शिकायत परिवार ने जब स्कूल प्रशासन से की तो उन्होंने मामले को रफा दफा करने की कोशिश की. जिसके बाद थक हार कर परिवार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. पुलिस ने इस मामले में पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.